फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Sun, 31 Jan 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई आैर विभिन्न समस्याओं के विरोध में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज सिविल लाइंस स्थित कचहरी तिराहे पर केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर समस्याएं दूर करने की मांग उठाई।
विज्ञापन



सपा नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि लगातार केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई लादने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल का दाम लगातार गिर रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल का दाम घटना चाहिए।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है। जबकि चुनाव से पहले पहला वादा महंगाई कम करने का  था, लेकिन केंद्र सरकार लग रहा है अपना वादा भूल गई है। नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी ने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों के साथ भी अन्याय कर रही है। अगर सरकार ने जनता के साथ अन्याय किया तो आगामी चुनाव में जनता भी इन्हें सबक सिखाएगी।
विज्ञापन



पुतला दहन करने वालों में वारिस अली, आशीष केशरी, बलराज, विमलेश, मुस्तफा  जमाल, सुन्ना, हरि भारती, मुन्ना कुशवाहा, मुमताज आलम, हरिराम चेरो, सुरेश अग्रहरि, शाहिद खां, अनिल गुप्ता, मनीष त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें