फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह का शुभारंभ: छोटी सी लापरवाही छीन सकती है किसी परिवार की खुशी, एसपी बोले- सड़क पर संभल कर चलें

Sat, 01 Nov 2025 06:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के उद्देश्य से पुलिस विभाग की ओर से शुरू इस अभियान में छात्रों, शिक्षकों, व्यापार मंडल सहित अन्य संगठनों ने हिस्सा लिया। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। 
विज्ञापन
सोनभद्र में यातायात माह का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में शनिवार को यातायात सुरक्षा माह का आगाज हुआ। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान से सदर विधायक भूपेश चौबे और एसपी अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद दोनों ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया।

विज्ञापन


सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के उद्देश्य से पुलिस विभाग की ओर से शुरू इस अभियान में छात्रों, शिक्षकों, व्यापार मंडल सहित अन्य संगठनों ने हिस्सा लिया। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विमला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन और बैनर लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। 

विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होनी चाहिए। वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करें, तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन न चलाएं। दोपहिया पर हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। नाबालिगों को वाहन न देने और मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करने का भी आग्रह किया। 
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि यह हमारी संवेदनशीलता और अनुशासन का प्रतीक है। एक पल की लापरवाही किसी परिवार की जिंदगी बदल सकती है, इसलिए सभी को सड़क पर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में एडीएम रमेश चंद्र, एएसपी अनिल कुमार, सीओ सिटी रणधीर मिश्र, सीओ यातायात डॉ. चारू द्विवेदी, एआरटीओ राजेश्वर यादव, टीआई विनोद यादव, भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें