घोरावल। तहसील परिसर स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की घोरावल तहसील इकाई का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस चुनाव में बृजबिहारी मौर्य को अध्यक्ष, योगेंद्र सिंह यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मकबूल अहमद को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय कुमार श्रीवास्तव को मंत्री, अशोक कुमार शर्मा को उपमंत्री, सरदार भगत सिंह को कोषाध्यक्ष एवं सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता को ऑडिटर चुना गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामआसरे ने कहा कि संगठित व्यक्ति ही किसी समस्या के समाधान के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकता है। इस अवसर पर संतोष कुमार, परमजीत, रंजीत कुमार, राजा मान सिंह, सूर्यबली, जगदीश दूबे, विनोद दूबे, नागेंद्र पाठक, राधा गुप्ता, शीला मौर्या, कंचन मौर्या, वंदना मलिक, लक्ष्मी सिंह, अनीता चौबे, अभिषेक पांडेय, रंजीत पाल आदि रहे।