मंदिर निर्माण के लिए दिया 1,11,111 रुपये
घोरावल। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे एवं घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या के नेतृत्व में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पठकागांव, औराही खरुआंव फुलवारी व घोरावल में जनसंपर्क किया। इस दौरान एक दर्जन लोगों ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि का सहयोग किया। सालिगराम साहू ने एक लाख 11 हजार 111 रुपये का सहयोग किया। वहीं राजबहादुर गुप्ता ने 51,000 रुपये का सहयोग किया। इसके साथ ही निधि अर्पित करने वाले लोगों में राजकुमार चौबे, करुणाकर पाठक, शिवद्वार मंदिर के पुजारी सुरेश गिरि, राजकुमार गुप्ता, मनोज दुबे, शशांक दूबे, विजयानंद, केवल सिंह, प्रभादेवी शामिल रहे। यहां जिला अभियान प्रमुख राजीव कुमार, खंड अभियान प्रमुख रामानंद पांडेय, लालजी तिवारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष शिवद्वार सुनील चौबे, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या मौजूद रहे।