फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछली मारने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत - पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सौली गांव का मामला संवाद न्यूज एजेंसी रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सौली गांव में तालाब में डूबकर युवक की मौत हो गई। युवक सोमवार की सुबह घर से मछली मारने निकला था। रात में उसका शव तालाब में उतराता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक सौली गांव निवासी छोटेलाल पासवान का परिवार मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। इनके दो लड़के हैं। बड़ा पुत्र बलिराम (25) सोमवार की सुबह घर से गांव के ही तालाब में मछली मारने के लिए गया था। जब शाम तक नहीं लौटा तो परिजन गांव में ढूंढने के बाद तालाब में खोजबीन करने लगे। रात में लगभग नौ बजे तालाब में शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी फौरन सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें