महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप में ससुराल पक्ष के सात लोग नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने फतेहाबाद के भुना गांव निवासी ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में भिखेवाला गांव निवासी 24वर्षीय मंजू ने बताया कि उसकी शादी 10 दिसबंर 2019 को भुना निवासी संजय के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करना शुरू कर
दिया था। जब उसने विरोध किया तो उसके पति संजय, ससुर सुरजमल, सास शांति, पायल, अनू, आरती व पूजा ने उसके साथ मारपीट की। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप में ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला
दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।