फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में टकराने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, नहीं पहना था हेलमेट

Mon, 08 May 2023 11:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्र के भगेलपुर गांव निवासी राकेश भारती (21) पुत्र बबुन्दर भारती और रॉबर्ट्सगंज के पुसौली निवासी महेंद्र भारती (23) पुत्र रामहरख भारती स्कूटी से ख़लियारी से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे डोरिया गांव के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़-ख़लियारी मार्ग पर रविवार की रात हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। रायपुर थाना क्षेत्र के डोरिया गांव के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jaunpur: किराए पर रह रही संविदा नर्स की संदिग्ध हाल में मौत, मचा हड़कंप, रूममेट ने बताया क्या-क्या हुआ ?
विज्ञापन

रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्र के भगेलपुर गांव निवासी राकेश भारती (21) पुत्र बबुन्दर भारती और रॉबर्ट्सगंज के पुसौली निवासी महेंद्र भारती (23) पुत्र रामहरख भारती स्कूटी से ख़लियारी से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे डोरिया गांव के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। रफ्तार अधिक होने के कारण टक्कर इतना जोरदार था कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। हादसे में दोनों स्कूटी सवारों को गंभीर चोट आई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उनकी पहचान कर घरवालों को जानकारी दी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें