फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेत में मिला लापता महिला का शव, गर्दन और शरीर पर जख्म के निशान, हत्या की आशंका

Sun, 02 Jul 2023 01:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

पतरिहा गांव निवासी लखपतिया देवी (46) शाम को घर से बस्ती की ओर निकली थी। मृतका के छोटे बेटे शंख ने बताया कि रात में उसके न लौटने पर आसपास के घरों में तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार की सुबह उसका शव घर के पीछे झरिया नाले के पास संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया।
विज्ञापन
Sonebhadra News: खेत में मिला लापता महिला का शव, गर्दन और शरीर पर जख्म के निशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में रविवार को सड़क किनारे खेत में एक महिला का शव मिला। उसके शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म और गर्दन पर काला निशान पाया गया है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन कर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh Crime: पोखरी में किचड़ से सना मिला युवती का शव, टहलने गए ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन

पतरिहा गांव निवासी लखपतिया देवी (46) शाम को घर से बस्ती की ओर निकली थी। मृतका के छोटे बेटे शंख ने बताया कि रात में उसके न लौटने पर आसपास के घरों में तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार की सुबह उसका शव घर के पीछे झरिया नाले के पास संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया। उसने कहा कि रात में किसी ने उसकी हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची तीन सदस्यीय फोरेंसिक टीम ने सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। जांच दल ने बताया कि महिला के शरीर में कई स्थानों पर गहरे जख्म और गर्दन पर काले निशान से उसके साथ मारपीट करने की आशंका है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। फोरेंसिक टीम में विकास कुमार हेड कांस्टेबल, भैयालाल व आनंद कुमार शामिल रहे। विंढमगंज थाना प्रभारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि मृतका के बेटे ने इस संबंध में तहरीर दी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें