फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra Crime: जिस बाउली में डूबा था बेटा, अब उसी में डूबने से हुई पिता की मौत, मचा कोहराम

Tue, 04 Jul 2023 01:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

चपकी गांव निवासी रमेश कुमार का मंगलवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर स्थित बाउली में शव मिला। पिता शिवलोचन ने बताया कि रात में किसी बात को लेकर रमेश का अपनी पत्नी सुशीला से विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
Sonebhadra Crime: जिस बाउली में डूबा था बेटा, अब उसी में डूबने से पिता की मौत, मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में बभनी स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव में मंगलवार को बाउली में डूबने से युवक की मौत हो गई। इसी बाउली में डेढ़ माह पहले उसका पुत्र भी डूब गया था। अब पिता की मौत से लोग सकते में हैं। पुलिस ने शव को बाउली से निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।  

विज्ञापन

चपकी गांव निवासी रमेश कुमार (35) का मंगलवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर स्थित बाउली में शव मिला। पिता शिवलोचन ने बताया कि रात में किसी बात को लेकर रमेश का अपनी पत्नी सुशीला से विवाद हुआ था। इसके बाद वह कब और क्यों बाउली की ओर गया, यह पता नहीं चल पाया। अभी डेढ़ माह पहले इसी बाउली में रमेश के नौ वर्षीय पुत्र सचिन की डूबने से मौत हो गई थी।
पोते के गम से परिवार अभी उबरा ही नहीं था कि अब बेटे की मौत ने सबको झकझोर दिया है। उधर, पति की मौत के बाद पत्नी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों की चीख पुकार सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना की सूचना मृतक के बड़े भाई विनय कुमार ने बभनी पुलिस को दी। सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर मोहम्मद मेराज खां घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें