सीएमओ के मुताबिक अब तक 26807 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 26238 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 786 पाजिटिव और 25442 निगेटिव मिले हैं। अन्य 569 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
लोगों को जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को लाकडाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने की हिदायत दी गई है। एसडीएम केएस पांडेय ने बताया कि संक्रमित मिले लोगों को आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के साथ ही बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।