फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra Accident: अनियंत्रित हाइड्रा ने साइकिल सवार श्रमिक को कुचला, ड्यूटी कर लौट रहा था घर

Sat, 20 May 2023 01:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

बिहार के पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार डोडहर में किराए का कमरा लेकर अपने भाई के साथ रहता था। वह रिहंद परियोजना में यूपीएल के माध्यम से श्रमिक के रूप में स्टेज 3 के ऑपरेशन डिपार्टमेंट में सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में रिहंद परियोजना परिसर से अपने आवास पर जाने के लिए निकला था। सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइड्रा ने साइकिल सवार श्रमिक को कुचल दिया।
विज्ञापन
Sonebhadra Accident: अनियंत्रित हाइड्रा ने साइकिल सवार श्रमिक को कुचला, ड्यूटी कर लौट रहा था घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजपुर थाना अंतर्गत स्थानीय रिहंद परियोजना क्षेत्र में शुक्रवार की रात अनियंत्रित हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार श्रमिक की मौत हो गई। शिफ्ट ड्यूटी के बाद घर जाते समय साइड के समीप ही हादसा हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सुसाइड का Live Video: सोशल मीडिया पर लाइव आकर युवती ने खाया विषाक्त, बोली- 'पेट में बच्चा है..मेरी मौत..'.
विज्ञापन

बिहार के पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार (27) पुत्र अवध प्रसाद यहां डोडहर में किराए का कमरा लेकर अपने भाई के साथ रहता था। वह रिहंद परियोजना में यूपीएल के माध्यम से श्रमिक के रूप में स्टेज 3 के ऑपरेशन डिपार्टमेंट में सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में रिहंद परियोजना परिसर से अपने आवास पर जाने के लिए निकला था। साइड के समीप ही सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइड्रा ने साइकिल सवार श्रमिक को कुचल दिया। आनन फानन में लोग उसे एम्बुलेंस के माध्य्म से रिहंद धन्वंतरि चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसीभेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रिहंद परियोजना क्षेत्र में हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार श्रमिक की मौत हुई है। हाइड्रा व चालक की पहचान कर पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें