फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिले में आएगी महिला प्रशासनिक अधिकारियों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शासन के महिला प्राथमिकता से जुड़े कार्यों का स्थलीय सत्यापन महिला आईएएस अधिकारियों की टीम करेगी। तीन सदस्यी टीम में आईएएस प्रियंका रंजन, कविता मीना और कमलेश्वरी चंद्र शामिल हैं। यह टीम 18 अक्तूबर को यहां आएगी और 20 अक्तूबर तक रहकर शासन के महिलाओं से जुड़े प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों का स्थलीय सत्यापन करने के साथ ही समीक्षा बैठक भी करेगी।
विज्ञापन

यूपी सरकार जिले में महिला विकास से जुड़े अनेक कार्यक्रम संचालित कर रहा है। विभिन्न विभागों के जरिए संचालित योजनाओं का लाभ जरूरतमंद महिलाओं को मिल रहा है या नहीं, इसकी समीक्षा अब शासन ने कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत शासन से तीन प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को सोनभद्र का नोडल बनाया है। यह नोडल टीम शासन की प्राथमिकताओं में महिला परक कार्यक्रमों, योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेगी। यूपी शासन की प्रमुख सचिव मोनिका एस. गर्ग ने बाल विकास एवं पुष्टाहार से संबंधित नोडल अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण के लिए पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा है कि बालिकाओं के साथ जन्म से होने वाला भेदभाव उनके कुपोषण का एक प्रमुख कारण है। गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, अंधविश्वास, अधिक जनसंख्या, कम उम्र में विवाह, लैंगिक भेदभाव आदि कुपोषण के मुख्य कारण हैं। कुपोषण को नियंत्रित करने में पौष्टिक भोजन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस हेतु विभाग द्वारा लाभार्थियों को वर्ष में तीन सौ दिन, माह में कम से कम 25 दिन पोषाहार दिये जाने की व्यवस्था है। टेक होम राशन उपलबध कराने के लिए प्रत्येक माह में पांच, आठ, 15, 200 25, 30 तारीख निर्धारित की गई है। इस दिन छह माह से तीन वर्ष के आयु के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है। कुपोषण दूर करने के लिए पोषण की योजनाएं भी चल रही हैं। किशोरी बालिकाओं में एनीमिया, समुदाय आधारित गतिविधियां की समीक्षा का निर्देश प्रमुख सचिव ने नोडल अधिकारियों को दिया है। उनसे गांव में जाकर लाभार्थियों से योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी लेनी है। प्रमुख सचिव ने सभी नोडल अधिकारियों से निरीक्षण की आख्या एक सप्ताह के अंदर प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार के मेल व निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के मेल पर तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें