फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आफत बनकर गिरी बिजली, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश के दौरान आफत बनकर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से दो व्यक्ति और एक मवेशी की मौत हो गई। जबकि तीन लोग झुलस गए। सीएचसी घोरावल एवं निजी अस्पताल में झुलसे लोगों का इलाज चल रहा। रविवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। दैवीय आपदा राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब छह बजे जुगैल थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी राजबली (45)पुत्र डग्गर अपने मकान के बरामदे में बैठकर कोई कार्य कर रहा था। उसी वक्त बारिश के साथ उसके बिजली उसके मकान के समीप गिरी और वह उसकी चपेट में आकर झुलस गया। इसकी जानकारी होने पर घरवाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। उधर शनिवार की शाम करीब पांच बजे रायपुर थाना क्षेत्र के धोबी गांव निवासी रामआशीष (20) पुत्र रामबिलास अपने गांव के समीप जंगल में लकड़ी बीनने गया था। उसी वक्त उसके ऊपर बिजली गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। देर शाम तक युवक अपने घर नहीं लौटा तो घरवालों उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला। घटना की जानकारी होने पर रविवार को पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर जिला अस्पताल ले गई। दोपहर बाद शवों का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। उधर घोरावल: कोतवाली क्षेत्र के बर्दिया गांव में रविवार की सुबह आठ बजे बिजली गिरने से एक बालिका समेत तीन महिलाएं झुलस गईं। इनमें एक महिला गर्भवती है। दो का निजी अस्पताल में उपचार हुआ। बर्दिया निवासी गर्भवती रेशमा देवी (30) पत्नी बिंदु कोल बरामदे में भोजन बना रही थी। रेशमा के पास उसी गांव की सीमा देवी (35) पत्नी राजेश और उसकी पुत्री मनु (6) बैठकर बातें कर रही थी। उसी समय बारिश के साथ आसमान में बिजली कड़कने के साथ गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आकर तीनों झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें