फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनभद्र की टीम ने मलखंभ प्रतियोगिता में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से आयोजित वाराणसी जोन स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में सोनभद्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, मिर्जापुर की टीम 29 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी अशोक कुमार मीणा ने किया। वाराणसी जोन के 10 जनपदों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया गया था।
इनमें सोनभद्र, मीरजापुर, भदोही, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया और मऊ की टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि वाराणसी की टीम अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता में सोनभद्र से मुख्य आरक्षी सत्य प्रकाश यादव और आरक्षी सूरज यादव ने 20 में से 17-17 अंक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

संयुक्त रूप से दोनों को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर चल वैजंती शील्ड भी सोनभद्र टीम को प्रदान की गई।
इस दौरान एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सीओ लाइन डॉ. चारू द्विवेदी, सीओ सदर राज सोनकर व प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें