लिफ्ट से नीचे उतरने के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति कट कर दिए जाने से धीरेंद्र लिफ्ट में ही फंसे रह गए। परिजनों के मुताबिक लिफ्ट में धुंआ भरते देख धीरेंद्र ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन आवाज बाहर न जाने से कोई मदद नहीं मिल सकी।
इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों और परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। उनकी ओर से दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा गया। आरोप है कि लगातार शिकायत के बाद भी किसी ने भी तत्काल राहत पहुंचाने और धीरेंद्र को बाहर निकालने में रुचि नहीं दिखाई।
बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जब बचाव दल अंदर पहुंचा तो लिफ्ट में धीरेंद्र को मृत हाल में पाया गया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पिता गिरीश प्रताप ने मेगा मार्ट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।