घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय पुलिस आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने तहरीर देकर बताया है कि बीते 20 सितंबर की रात करीब आठ बजे अपने घर से कुछ दूर पर शौच के लिए जा रही थी। उसी दौरान उसके घर के पास रहने वाला विजयलाल जबरन उठाकर एक भीटा पर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के शोर मचाने पर उसकी मां, पिता व चाचा मौके पर पहुंचे। इसी बीच मौका देखकर विजयलाल फरार हो गया। जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में महिला की तहरीर पर आरोपी विजयलाल के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।