सोनभद्र। पुलिस लाइन में चल रही दो दिवसीय मलखंभ प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। सर्वाधिक अंक पाते हुए मेजबान सोनभद्र की टीम ने विजेता ट्राफी हासिल की। मिर्जापुर की टीम को दूसरा स्थान मिला।
वाराणसी जाेन की प्रतियोगिता में कुल दस जिलों की टीम को हिस्सा लेना था। इसमें सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, आजमगढ़ और बलिया सहित कुल पांच टीमों ने ही प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लोगों की सराहना पाई। खंभे पर अनूठे संतुलन ने कई बार हैरान भी किया। सामूहिक टीम प्रदर्शन में सोनभद्र ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिर्जापुर की टीम को दूसरा स्थान हासिल हुआ। समापन समारोह में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पुरस्कार वितरित करते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा को सराहा। इस मौके पर एएसपी (मुख्यालय) कालू सिंह, सीओ यातायात विनोद कुमार सिंह, सीओ दद्दन प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।