फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः बैंकों की सुरक्षा परखने अचानक पहुंचे एसपी, सुरक्षा गार्ड को चुस्त रखने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को बैंक व वित्तीय संस्थानों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीसी टीवी कैमरे, सायरन आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। एसपी ने नगर के एसबीआई मुख्य शाखा, आर्यावर्त बैंक और पंजाब नेशनल बैंक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों, सायरन व सुरक्षा गार्ड को हर वक्त चुस्त रखने की हिदायत दी। बैंक मैनेजर से वार्ता कर सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिले के सभी थानों में थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज व हलका दरोगा ने भी अपने क्षेत्र में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। बैंक के आस-पास होटल, गुमटी आदि के दुकानदारों को निर्देशित किया कि दुकान पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें