फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी व लिलासी में हुए सड़क हादसे में शुक्रवार को तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से तीनों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार केपी त्रिपाठी पुत्र नंदकिशोर निवासी छोटा बघाड़ा, थाना कर्नलगंज, प्रयागराज गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की मदद से घायल को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। पुलिस के मुताबिक घायल इलाहाबाद से बाइक से एनटीपीसी रिहंदनगर, बीजपुर जा रहे थे। इस दौरान वे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गए। उपनिरीक्षक मिट्ठू राम ने बताया कि वह एनटीपीसी में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत थे। दूसरा हादसा लिलासी-म्योरपुर मार्ग पर लिलासी में हुआ। हादसे में संदीप (22 वर्ष) पुत्र जीत सिंह निवासी बघाडू व देवकुमार (22 वर्ष) पुत्र राजनारायण निवासी रिहंद, थाना बभनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बैंक ड्यूटी में मौजूद सिपाही भरत यादव ने एंबुलेंस की सहायता से म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया। घायल दोनों युवक जामपानी से वापस जा रहे थे। घायल संदीप ने बताया कि देवकुमार लखनऊ में काम करता था और जामपानी स्थित अपने ठेकेदार अशोक के घर पैसे लेने गया था, वहां से लौटते समय दोनों हादसे का शिकार हो गए। सड़क हादसे में तीनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें