फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपन और रेणुकूट नगर पंचायतों का प्रचार-प्रसार थमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन एवं रेणुकूट के उपचुनाव का प्रचार-प्रसार रविवार की शाम पांच बजे थम गया। रविवार को सदर और दुद्धी तहसील से 22 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए दो जोनल मजिस्टे्रेट और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है।
विज्ञापन

बताते चले कि नगर पंचायत चोपन के चेयरमैन रहे इम्तियाज अहमद और रेणुकूट के चेयरमैन बबलू सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के बाद से रिक्त चल रहे पदों पर उपचुनाव 14 जनवरी को होगा। आयोग के निर्देशानुसार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक बूथों पर मतदान होगा। चोपन और रेणुकूट नगर पंचायत क्षेत्र में 1-1 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 4-4 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात है। सोमवार को द्वय तहसीलों से उपजिलाधिकारियों की देखरेख में 11 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के रवाना होंगी। प्रत्येक मतदेय स्थल पर पीठासीन समेत चार-चार मतदान कर्मी तैनात होंगे। दोनों नगर पंचायतों के लिए मतदान कर्मियों की दो-दो टोली रिजर्व रखी गई है। चुनाव शुरू होने के घंटे भर पूर्व जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्टिंग करने लगेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलों में बने स्ट्रांग रूमों में ईवीएम को रखवाएंगे। 16 जनवरी की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। वहीं रविवार की शाम पांच बजे पुलिस प्रशासन ने उम्मीदवारों को प्रचार-प्रसार करने से रोक दिया। एडीएम योगेेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रेणुकूट और चोपन में 11-11 बूूथ बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें