फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकालते लोग।
विज्ञापन
सोनभद्र। लोक जागरण मंच के तत्वावधान में शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके बाद नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि राष्ट्रीय हित में सरकार का किया गया यह कदम बहुत ही सराहनीय है। बड़ी संख्या में कई राजनीतिक, गैर राजनीतिक, सामाजिक तथा व्यापारिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया। जागरूकता रैली हाइडिल मैदान से शुरू होकर महिला थाना, मेन चौक, बढ़ौली चौक होते हुए पुन: हाइडिल मैदान पहुंची। जागरूकता रैली कवरेज के दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने मीडिया बंधुओं से धक्का मुक्की और बदसलूकी की गई, इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। जागरूकता यात्रा में लोग जागरण मंच के संयोजक कीर्तन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व सांसद छोटेलाल, सदर विधायक भूपेश चौबे, अजीत, शिवप्रसाद, शिवशंकर, नीरज, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, आलोक, पंकज, शशांक शेखर, नंदलाल, संतोष, उदय नारायण सिंह, आशुतोष, हरिओम, रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें