फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने फूंका वामपंथ का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय नगर स्थित आर्य समाज चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विपुल शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वामपंथ व ओवैसी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक ने अपील करते हुए छात्रों से कहा कि वामपंथी हिंसा से जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान को बचाने के लिए आगे आएं । अभी नवीनतम वीडियो जो सामने आया है, उसमें यह देखा गया है कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रवेश करने के लिए हिंसा में संलिप्त महिलाओं एवं पुरुषों की मदद की है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संकटमोचन झा ने कहा कि वामपंथियों ने अभाविप कार्यकर्ताओं को अंधाधुंध तरीके से पत्थर मारा, जिसमें अभाविप के 25 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें