फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में चोपन पुलिस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर चोपन पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बीते माह जन सुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, डीएम संदर्भ, जनसेवा केंद्र पोर्टल सहित ऑनलाइन संदर्भो और समाधान दिवस के विभिन्न शिकायतों और संदर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के विभागीय आंकड़े चोपन थाने के पक्ष में रहे। इन कार्यों के लिए निर्धारित मानकों के हिसाब से चोपन प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने अपने थाने के लिए न सिर्फ शत प्रतिशत अंक हासिल किया बल्कि उच्च अधिकारियों की लगाई गई आख्या में भी सौ अंक हासिल कर अपने सहयोगियों का हौसला बुलंद किया है। शासन से आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाले शिकायतों की प्रतिमाह होने वाली समीक्षा में गुणदोष के आधार पर अंक निर्धारित किये जाते हैं। उसके आधार पर कार्यो का मूल्यांकन किया जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें