फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान लुढ़कने से गलन बढ़ा, ठिठुरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 10.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान
विज्ञापन

0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान लुढ़कने से शनिवार की अपेक्षा रविवार को गलन अधिक रहा। सुबह धूप निकला पर सर्द हवा चलने से गलन कम नहीं हुआ। सुबह लोग ठिठुरती हाल में दफ्तर पहुंचे। वहीं शनिवार की रात में घना कोहरा छाने होने से वाहन रेंगते हुए दिखे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इस मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस था। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.6, न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया था। रविवार को सुबह धूप खिल गया। लेकिन सर्द हवा चलने से गलन कम नहीं हुआ। गलन बढ़ने से सबसे ज्यादा दिक्कत बूढ़े, बच्चों को हुई। हाड़ कंपा देने वाली ठंड को देखते हुए जो भी घर से निकला खुद को ऊपर से नीचे तक गर्म कपड़े पहन कर निकला। बता दें कि शनिवार को शाम ढलते ही कोहरा घेरने लगा था। रात में घना कोहरा होने की वजह से वाहन डिपर जलाते हुए धीरे-धीरे चलते दिखी। स्थिति यह रहा है कि पांच मीटर की दूरी पर कुछ नहीं दिख रहा था। राबर्ट्सगंज नगर पालिका चेयरमैन वीरेन्द्र जायसवाल का कहना है कि ठंड से बचने के लिए गो आश्रय स्थल, सेल्टर हाउस के साथ नगर के प्रमुख स्थानों पर और मोहल्ले में सुबह-शाम अलाव जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें