विंढमगंज। एकल अभियान के तहत क्षेत्र के कुड़वा ग्राम पंचायत में पौधरोपण किया गया। अभियान के रेणुकूट अंचल के अध्यक्ष अमरकेश सिंह ने यहां लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। उन्होंने रविवार को कार्यक्रम में कहा कि आदिवासी, दलित समाज से कुरीतियों एवं बुराइयों का अंत हो। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ चेतना आवश्यक है। इस उद्देश्य को लेकर एकल अभियान नशा मुक्ति गांव बनाने के लिए प्रत्येक गांव में सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। विंढमगंज के अध्यक्ष सुजीत कुमार यादव, रामकुमार, लालबाबू ने कहा कि सभी को नशा की बुराई को छोड़ना होगा। इस दौरान बुद्धि नारायण, राजकुमार, प्रदीप कुमार, बलवंत, रमेश कुमार, देव कुमार, मोहन लाल यादव, राजेश कुमार, महिपत सिंह गौड़ मौजूद रहे।