सोनभद्र। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट में शनिवार को राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा की। निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों के साथ ही खनन विभाग, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, स्टांप रजिस्ट्रेशन आदि के अधिकारी बेहतर समन्वय स्थापित कर वसूली के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें। बहानेबाजी पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस, विभिन्न स्तरों के संदर्भों, राजस्व परिषद संदर्भ, शासन संदर्भ, मण्डलायुक्त संदर्भ, के साथ ही मुलाकाती संदर्भों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करते हुए संबंधित को अवगत कराएं। जमीन और राजस्व से जुड़े लंबित मुकदमों का गुणवत्ता पूर्वक शीघ्र निस्तारण, अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में भूमि विवाद पर प्रभावी नियंत्रण, जरूरत के मुताबिक पाबंदी की कार्रवाई का निर्देश दिया।उप जिलाधिकारी सदर यमुनाधर चैहान, उप जिलाधिकारी घोरावल प्रकाशचंद्र, एआरटीओ एके मिश्रा, पीएस राय, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।