सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव के लिए शनिवार को विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। एसोसिएशन का चुनाव 10 जनवरी को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजबहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए हरिप्रसाद यादव, महामंत्री सुरेश सिंह व धनंजय कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रप्रकाश सिंह व संपूर्णानंद गुप्त, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक (दो पद ) के लिए विमल प्रसाद, राजकुमार सिंह तथा सलीम कुरैशी, उपाध्यक्ष पद 10 वर्ष से कम (दो पद ) के लिए विरेन्द्र कुमार राव, कमलेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए अनिल कुमार, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए विरेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए मिथिलेश कुमार भारती, कार्यकारिणी सदस्य पंद्रह वर्ष से अधिक छह पद के लिए निर्मलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सिंह कुशवाहा, राजेश कुमार सिंह पटेल, हीरालाल पटेल, अशोक कुमार पाठक ने नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की सूत्री का प्रकाशन छह जनवरी को शाम चार बजे किया जायेगा। मतदान व मतगणना 10 जनवरी को होगा।