फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभ्भाकांड: पट्टे पर मिली जमीन का विरोध शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उभ्भाकांड में मृत लोगों के आश्रितों, घायलों और भूमिहीनों को पट्टे पर जमीन दिए जाने का विरोध पट्टाधारकों ने ही करना शुरू कर दिया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ के नेतृत्व में पट्टाधारकों ने विरोध-प्रदर्शन कर डीएम के नाम पत्रक सौंपा। आरोप लगाया प्रशासन ने मनमाने ढंग से पट्टा किया है। जिस जमीन पर वे लोग काबिज हैं, उसे पट्टे पर न देकर कई लोगों को दूसरे गांव सपही में पट्टा आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश सरकार का घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में 17 जुलाई 2019 को भूमि विवाद में मारे गए लोगों के आश्रितों को पांच-पांच एकड़ जमीन पट्टे पर देने का निर्देश है। लेकिन मृतक रामधारी की पत्नी अतवरिया को चार बीघे जमीन ही दी गई है। कहा कि प्रशासन द्वारा दर्जनों लोगों को कब्जे के आधार पर पट्टा न देकर सपही गांव में जमीन दे दी गई है। आरोप लगाया कि इस तरह के पट्टा करके विवाद को जन्म दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि पूर्व में जिन लोगों को पट्टे पर जमीन मिली है, उनको दोबारा दे दिया गया है। जबकि उनका विवाद से कोई लेनादेना नहीं है। पूर्व में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को नियमों को दरकिनार कर किए गए पट्टे के संबंध में पत्रक दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन ने जोत-कोड़ के आधार पर पट्टा करते हुए गलत तरीके से जिनको पट्टे पर जमीन दी गई है उनका निरस्त नहीं किया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें