अनपरा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन शाखा औड़ी की एक बैठक शुक्रवार को औड़ी मोड़ पर सम्पन्न हुई।
बैठक मे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष गोपाल गुप्ता मौजूद रहें। उन्होंने औड़ी व्यापार मण्डल की सीमा एमजीआर पुल से लेकर कुसुम पेट्रोल पंप व अनपरा कॉलोनी शॉपिंग सेंटर के मध्य स्थित व्यापारियों को 5 जनवरी तक अपनी सदस्यता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। बैठक अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रवि जीत सिंह कंग व विजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद के लिये कृष्णा कुमार चौरसिया, रतन गुप्ता, मुकेश गोयल, राजेश गुप्ता तथा महामंत्री पद के लिए शशिचन्द्र यादव उर्फ राकेश व मथिलेश ठाकुर नामित किये गये। बैठक की अगली कार्यवाही 6 जनवरी को 11 बजे सुबह सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर मिथिलेश सिंह, डॉ मकसूदन सिंह, बबलू यादव, अनपरा व्यापार मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह चौहान, जिला महामंत्री मृत्युंजय केशरी आदि मौजूद रहें।