फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर बीस घंटे तक ठप रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में नेशनल हाइवे पर लौवा नदी रपटे (पुल) पर बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे उड़ीसा के कटक से दिल्ली जा रहा लोहा चादर की कॉइल लदा ट्रेलर (ट्रक) चेचिस खराब हो गया। इससे रीवा-रांची मार्ग पर जाम लग गया। इसके चलते करीब 50 किमी तक घंटों वाहनों के पहिए थमे रहे। घंटों मशक्कत के बाद भी जाम नहीं खुला तब गैस कटर मशीन के जरिए ट्रेलर के चेसिस को काटकर दो हिस्सों में बांटा गया, तब जाकर 20 घंटे बाद आवागमन सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

उड़ीसा के कटक से दिल्ली के लिए लोहे की चादर की कॉइल लेकर जा रहा ट्रेलर (ट्रक) की चेचिस लौवा नदी पर बने रपटे के ढाल पर उतरते समय एकाएक ब्रेक लगाए जाने के कारण टूट गई। इसके चलते पीछे का हिस्सा हवा में उठ गया। इसके चलते जहां ट्रेलर मौके पर ही खड़ा हो गया। खबर पाकर पहुंचे सीओ संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह हाइड्रा और जेसीबी की मदद से ट्रेलर को मुख्य मार्ग से हटाने की कोशिश किए लेकिन सफलता नहीं मिली और कुछ ही घंटों में नदी के एक तरफ 25 किमी दूर झारखंड के नगर ऊंटारी और दूसरी तरफ 25 किमी दूर जिले के गुरमुरा तक जाम लग गया। रात दो बजे तक ट्रेलर को मार्ग से हटाने में सफलता नहीं मिली तो दुद्धी से गोविंदपुर आश्रम मार्ग होते हुए रेणुकूट के मुर्धवा की तरफ से वाहनों को भेजा गया लेकिन यह व्यवस्था भी महज घंटे भर ही राहत दे पाई और फिर से भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें