अनपरा। डीएमएफ से अनपरा व कुलडोमरी में शुद्ध पेयजल आपूर्ति का काम करा रही संस्था की मनमानी व बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों की हालत खराब हो गई है। जिसको लेकर ग्रामीण में रोष है।
जल निगम ग्राम सभा कुलडोमरी के टोला डिबुलगंज में करोड़ों रूपये की लगात से शुद्ध पेयजल आपूर्ति संयत्र स्थापित कर रहा है। हर घर को जलापूर्ति को लेकर कार्यदायी संस्था की तरफ से कराये गये विकास कार्य खडंजा, नाली, सीसी रोड आदि को जेसीबी मशीन लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है । इससे बारिश के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पाइप लाइन बिछाने के लिए कटर के माध्यम से एक मीटर सीसी सड़क को तोड़ी जानी थी लेकिन जेसीबी मशीन लगाकर मनमाने तरीके से चार मीटर सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिससे नागरिकों में जहां आक्रोश व्याप्त है वहीं बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों पर चलना ग्रामीणों को भारी पड़ रहा है। पानी से सड़कें दलदल बन चुकी हैं। जिससे फिसलन भी बढ़ गयी है।