फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार, लोगों ने की खूब मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को जिले के पिकनिक स्पॉट सैलानियों से गुलजार रहे। बड़ी संख्या में सैलानी नववर्ष का लुत्फ उठाने के लिए जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉटों पर पहुंचे। कहीं बॉटी-चोखा लगाकर तो कहीं दर्शन पूजन करके लोगों ने नये साल को विश किया। सेलफोन के साथ सोशल साइटों पर भी लोग नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज से पांच किमी की दूरी पर स्थित रौप पहाड़ी के पंचमुखी महादेव मंदिर पहाड़ी पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। यहां पहुंचे लोगों ने विधि विधान से पंचमुखी महादेव का दर्शन पूजन किया। लोगों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। पंचमुखी पहाड़ी पर परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने बांटी-चोखे का आनंद उठाया। मारकुंडी पहाड़ी स्थित इको प्वाइंट पर भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे पहुंचे। इस दौरान लोग सेल्फी लेने में व्यस्त रहे। वाट्सअप, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम सहित अन्य सोशल साइटों के माध्यम से नववर्ष की शुभकामनाएं लोगों ने दी। पंचमुखी पहाड़ी के साथ पंचमुखी पहाड़ी पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं रहे।
विंढमगंज: पिकनिक स्पॉट जोरकहू इस वर्ष नए साल के अवसर पर पिकनिक मनाने वाले तथा नदी, पहाड़ व चट्टानों को देखने के लिए सैलानियों की संख्या पिछले वर्षो के अपेक्षा कम रहा। हाथीनाला से विंढमगंज झारखंड बाडज्र तक रीवां रांची नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों के वजह से अक्सर जाम रहने के कारण इस वर्ष छत्तीसगढ़ व झारखंड के सैलानी नही आ सके। दुद्धी, अमवार, रेणुकूट के साथ ही स्थानीय लोगो ने जोरकहु पिकनिक स्पॉट पर खूब आनंद लिए। सुखडा बंधी व पिपराहा हुआ बंधी पर भी स्थानीय लोगों की बहुत कम भीड़ पहुंची। बूंदाबांदी के कारण लोग पिकनिक का आनंद नहीं उठा पाए। सुरक्षा ब्यवस्था के लिए एक प्लाटून पीएसी की भी ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

दुद्धी: नव वर्ष के पहले दिन एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामना देने में लोग व्यस्त रहे। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। नववर्ष पर बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुंसिफ प्रशांत कुमार मिश्रा,नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, प्रेमचन्द्र यादव, रामपाल जौहरी, विनय कुमार, कृष्णदेव, राम प्रकाश सिन्हा, आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें