फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा-डाला नगर पंचायत बनने से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। अनपरा और डाला को नगर पंचायत का दर्जा देने और नगर पंचायत रेणकूट का विस्तारीकरण कराने के फैसले का लोगों ने बुधवार को बैठक कर स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार के फैसले से सहमति जताई। कहा कि रेणुकूट नगर पंचायत के विस्तारीकरण से मुर्धवा और खाड़पाथर के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़, संगठन प्रभारी देवेंद प्रताप सिंह, वीके मिश्रा और युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष दुबे ने सरकार के फैसले को जनहित मेें बताया। कहा कि नगर पंचायत रेणुकूट का सीमा विस्तार के तहत मुर्धवा, खाड़पाथर आदि को नगर पंचायत में शामिल किए जाने से यहां के लोगों को सहूलियत होगी। कहा कि यदि आबादी के हिसाब से देखा जाए तो अनपरा और रेणुकूट को नगरपालिका का दर्जा दिया जाता तो और भी बेहतर होता। बैठक में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष पिपरी, मोहम्मद मोइन खान, सेराज अहमद, सेवादल नगर अध्यक्ष सलीम मंसूरी, रामानंद राय, संजय मौर्या, रबिप्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें