सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को जिला पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण को पुण्यतिथि पर श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में बढ़वाने पर चर्चा की गई। निर्वतमान जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण का जन्म काशी नरेश बलवंत सिंह व चेत सिंह से संबंधित परिवार में बाबू अनंत प्रसाद सिंह के पुत्र के रूप में 25 नवंबर 1917 को हुआ था। इनकी मृत्यु आज ही के दिन 1986 में हुई थी। कहा कि आगामी चुनाव को लेकर इस समय मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण चल रहा है। उन्होंने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर जाकर छूटे हुए मतदाताओं के नाम बढ़वाने की अपील की। इस अवसर पर रामनिहोर यादव, मो.सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, मंदाकिनी पांडेय, सुरेश मौर्य, रामसेवक यादव, ह्दयनारायण गोड़, ओमप्रकाश त्रिपाठी, सुरेश यादव, त्रिपुरारी, निधि पांडेय, राजेश जयादव, मंगरू पटेल, राजमनी यादव आदि उपस्थित रहे।