फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कन्याधन दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। मुख्यमंत्री विवाह कन्याधन दिलाने के नाम पर कचनरवा क्षेत्र में बिचौलिये गरीब लाभार्थियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। शनिवार को एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत कोन थाना में तहरीर देकर की है। आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उससे धन दिलाने के नाम पर साढ़े हजार रुपये ले लिया। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रोहिनवादामर निवासी लाभार्थी रामदेव ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसकी बेटी की शादी के लिए मुख्यमंत्री कन्याधन से 35 हजार रुपये मिला था। इसमें से साढ़े 11 हजार रुपये गांव के ही एक बिचौलिये ने निकलवाकर ले लिया। वह आये दिन गांव-गांव में लाभार्थियों से वसूली करता रहता है। उसी गांव की लाभार्थी सुनीता पत्नी गंगा प्रसाद, सीमा देवी पत्नी संतू उरांव, गुल्लू राम ने भी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनको मिलने वाला कन्या धन में से बिचौलिया ने 12 हजार रुपये कीमांग की है। इस डर से उन्होंने अब तक खाते से धन की निकासी नहीं की है। भुक्तभोगी ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बिचौलिया आये दिन गरीबों का शोषण कर रहा है। फार्म भरने का अलग व धन आने के बाद मोटी रकम की वसूली से लाभार्थी त्रस्त हैं। लाभार्थियों ने जिला प्रशासन से इस पर कार्रवाई की मांग की है। उधर कोन थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि लाभार्थियों से अवैध वसूली की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें