सोनभद्र। जिले कें अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के शिकायत की जांच पूरी कर एडीएम ने रिपोर्ट डीएम को सौेंप दी है। जिसमें यह कहा गया है कि कई स्कूलों में निर्धारित संख्या से अधिक शिक्षक तैनात कर दिए गए।
गौरतलब हो कि पिछले माह डीएम को शिकायती मिली थी कि सदर, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र के 434 अंग्रेजी स्कूलों मेें शिक्षकों की तैनाती में गड़बड़ी की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि शासनादेश को दरकिनार कर शिक्षकों की तैनाती की गई है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एडीएम को शिकायत की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने जांच शुरू की तो काफी हद तक शिकायत सही निकली। दो दिन पूर्व एडीएम ने जांच पूर्ण कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दिया। इस संबंध में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि एडीएम की जांच रिपोर्ट मेें कुछ विद्यालयों में मानकों से अधिक शिक्षकों की तैनात किए जाने की बात कहीं गई है। उनके स्तर से जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।