फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्री महिला व बच्चों सुरक्षा पर कर रहा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर बुधवार को केरल से भारत भ्रमण के लिए निकला साइकिल यात्री पहुंचा।भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री ने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही।इस दौरान वह वाराणसी के रास्ते में नेपाल की ओर चला गया।केरल के कालीकट से सात दिसंबर को चले फवास ने बताया कि तमिलनाडु, आंध्र, तेलंगाना से होते हुए छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश में वाराणसी होकर नेपाल जाना है। उन्होंने बताया कि नेपाल से वापस होकर गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के रास्ते वापस केरल पहुंच जाएंगे।कहा कि वे मुख्य रूप से भारत भ्रमण करते हुए महिला व बच्चों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इसके लिए वे अपने स्तर से होने वाले प्रयासों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें