फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुली क्षेत्र मे तीन दिन से पानी आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। दुद्धी ब्लाक के महुली क्षेत्र में जल निगम द्वारा मलिया नदी से पेयजल योजना के अन्तर्गत पानी की सप्लाई होती है।पर तीन दिनों से पानी का सप्लाई बंद है। जिससे जल संकट उत्पन्न हो गया है। जल संकट के दौर से जूझ रहे ग्रामीणों का जल निगम के अधिकारियों के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण श्रवण गुप्ता, रमेश यादव, कमलेश कनौजिया, राजकिशोर, रामनारायण, विरेन्द्र कनौजिया आदि ने बताया कि मलिया नदी से पेयजल योजनान्तर्गत महुली, पोलवा, पतरिहा, हिराचक व फुलवार गांव में पानी की सप्लाई किया जाता है। गर्मी के दिनों में यह कह कर पानी सप्लाई बंद कर दिया जाता है कि नदी में पानी नहीं है। अब नदी में पानी होने के बाद भी महीने में दो चार बार सप्लाई यह कह कर बंद कर दिया जाता है। कहा जाता है कि बिजली नहीं है, तो कभी मोटर मे गड़बड़ी कहकर सप्लाई बाधित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें