फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। चौकी क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार की दोपहर में मुसही गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के वार गांव निवासी (35) वर्षीय पप्पू यादव पुत्र स्व.बनवारी अपने गांव के (50) वर्षीय लोलारक यादव पुत्र स्व.भगन के साथ किसी काम से चुर्क से राबर्ट्र्सगंज की ओर जा रहा था। दोनों बाइक सवार मुसही गांव के समीप पहुंचे थे कि इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार सुरेश कुमार पुत्र स्व. रामदुलारे निवासी सहिजन खुर्द के बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। घटनास्थल पर पप्पू यादव की मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। वह दूध बेचने का काम करता था। वहीं लोलारक और सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टर ने (45) वर्षीय सुरेश कुमार को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें