फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का सरचार्ज होगा माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार ने चार किलोवाट तक उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ करने का निर्णय लिया है। आसान किश्त योजना के तहत बकाएदारों को कई किश्तों में बकाया बिल जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। आसान किश्त योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं का ही सरचार्ज माफ होगा। सरकार ने उपभोक्ताओं को 11 नवंबर से 31 नवंबर तक पंजीकरण कराने की समयसीमा निर्धारित की है।
विज्ञापन

एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि चार किलोवाट तक विद्युत भार के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आसान किश्त योजना शुरू हुई है। इसके अंतर्गत विद्युत बिल बकाएदार 11 नवंबर से 31 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते है। योजना के तहत 31 अक्टूबर तक के बकाए मूल धनराशि को किश्तों में जमा करने की सुविधा होगी। पंजीकरण के समय उपभोक्ताओं को अपनी मूल धनराशि का पांच प्रतिशत अथवा न्यूनतम 15 सौ रुपये के साथ माह का वर्तमान बिल जमा करना होगा। पंजीकरण के पश्चात शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अधिकतम बराबर किश्तों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक 24 किश्तों में बकाया मूल धनराशि जमा करने की सुविधा होगी। मासिक किश्त न्यूनतम 1500 होगी। प्रत्येक मासिक ेकिश्त के साथ उसका विद्युत बिल भी जमा करना अनिवार्य होगा। यदि किन्हीं कारणों से उपभोक्ता एक मासिक एवं वर्तमान बिल जमा नहीं कर पाता है तो उसे आगामी माह में दो मासिक किश्त एवं दोनों माह का विद्युत बिल जमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें