फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों से ली जाएगी स्वच्छता, शौचालय प्रयोग की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शौचालय के प्रयोग व स्वच्छता की जानकारी के लिए एक अभिनव प्रयोग बृहस्पतिवार से शुरू किया गया है। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुकृत के प्राथमिक पाठशाला पर एक कार्यक्रम में रैपिड प्रो अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत लखनऊ से ही सभी लाभार्थियों के नंबर पर फोन कर उस घर में साफ-सफाई एवं शौचालय प्रयोग के संबंध में डाटा का एकत्रीकरण किया जाएगा। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत से सर्वप्रथम सौ- सौ मोबाइल नंबर का संग्रह कर फीड किया गया है। इन नंबरों पर फोन आएगा एवं स्वच्छता, शौचालय प्रयोग के संबंध में प्रश्न पूछ कर उसका उत्तर तैयार किया जाएगा । टोल फ्री नंबर पर ग्रामीण भी अपना फीड बैक दे सकते हैं। इससे यह पता किया जा सकता है कि किस ग्राम पंचायत में शौचालय प्रयोग का प्रतिशत कम है। वहां सफाई की स्थिति क्या है।
विज्ञापन

इस अभियान की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पूरे भारत से सोनभद्र में किया गया है। बृहस्पतिवार को यूनिसेफ यूपी की चीफ रुथ निएनो, डीपीआरओ आरके भारती ने संयुक्त रूप से इस अभियान की शुरुआत ग्राम पंचायत सुकृत से किया। यह ग्राम पंचायत भारत में इस तरह के अभियान के शुरुआत की प्रथम ग्राम पंचायत है। डीपीआरओ भारती ने बताया कि इससे सभी गांव में साफ-सफाई एवं शौचालय प्रयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव आएगा क्योंकि अभी हमें या नहीं पता चल पाता कि कौन सा शौचालय प्रयोग हो रहा है एवं कौन सा नहीं। उन गांव में परिवार के लोग स्वच्छता के बारे में क्या सोचते हैं, इस तरह का डाटा यूनिसेफ द्वारा हमें उपलब्ध कराया जाएगा तो हम उस पर एक विस्तृत कार्य योजना बनाकर वहां के लोगों को प्रशिक्षित एवं जागरूक कर उनके व्यवहार में परिवर्तन ला सकेंगे। इससे उस गांव में सफाई की स्थिति बेहतर की जा सकेगी एवं सभी शौचालयों का प्रयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। यूनिसेफ यूपी चीफ रुथ लिएनो ने कहा कि रैपिड प्रो अभियान सोनभद्र में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा है। इसके बाद सरकार इस अभियान को पूरे यूपी में चलाएगी। शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब केवल शौचालय के प्रयोग एवं स्वच्छता पर विशेष फोकस किया जाना है। इस कार्यक्रम में यूनिसेफ के वाटर एंड सेनिटेशन ऑफिसर यूपी कुमार विक्रम, तकनीकी सलाहकार नवीन गुप्ता, वास डाटा मैनेजर राम मनोहर मिश्र, ग्राम प्रधान सुकृत इकबाल अहमद, डीपीसी किरन सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें