फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रैकिंग में नीचे खिसका सोनभद्र, मिला 17वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नीति आयोग के आकांक्षी जिले की रैंकिंग लगातार टाॅप-10 में रहने के बाद सोनभद्र पिछड़ गया है। अगस्त माह की ताजा रैंकिंग में जिले को 17वां स्थान मिला है। इससे पहले जुलाई में जिला डेल्टा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर था। रैंकिंग में पिछड़ने के पीछे कौशल विकास के क्षेत्र में खराब प्रदर्शन को कारण माना जा रहा है। इस मापदंड में जिला 105वें स्थान पर है।
विज्ञापन

विकास के विभिन्न मानकों के आधार पर नीति आयोग ने देश के 112 जिलों को अति पिछड़े की श्रेणी में चयनित किया है। प्रधानमंत्री ने इन्हें आकांक्षी जिले का नाम दिया है। इन जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि व वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचा के क्षेत्र में होने वाले प्रगति के आधार पर प्रति माह की रैंकिंग तय की जाती है। पिछले माह से तुलनात्मक जारी होने वाली डेल्टा रैंकिंग को ही वहां हो रहे बदलाव में अहम माना जाता है। हाल ही में जारी हुई अगस्त माह की रैंकिंग में सोनभद्र को ओवरआल 17वां रैंक प्राप्त हुआ है। शिक्षा क्षेत्र में आठवां, स्वास्थ्य एवं पोषण में छठवां, कृषि में 18वां, बुनियादी विकास में 28वां, जबकि कौशल विकास में जिले को 105वीं रैंक प्राप्त हुई है। इससे पहले जुलाई में स्थिति काफी बेहतर रही। तब जिला ओवरआल तीसरे रैंक पर था। स्वास्थ्य में तीसरा, शिक्षा में 24वां, कृषि में 31वां, कौशल विकास में नौवां और बुनियादी विकास में 19वीं रैंक मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें