घोरावल। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित सोनभद्र का जनपद वर्ष रेंजर्स समागम आरपीपीजी कॉलेज धरसड़ा घोरावल में बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना पूरे देश में सेवा कार्य में अग्रणी कार्य करने में लगा रहता है। कोरोना काल से लेकर के वर्तमान समय तक रोवर्स रेंजर्स के उपादेयता बढ़ गई हैं। उन्होंने रोवर्स रेंजर्स के माध्यम से समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, नशाखोरी, अंधविश्वास आदि विषयों पर समाज को जागृत करने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों में अभिरुचि एवं योगदान का आह्वान किया।इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के आए हुए रोवर्स रेंजर्स द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में श्रीप्रमोदजी महिला महाविद्यालय कुशहरा एवं अरुण कुमार केसरी महिला पीजी कॉलेज मधुपुर की सहभागिता रही।इस मौके पर नवल किशोर द्विवेदी, सुधीर मिश्रा, प्रबंधक जवाहर प्रसाद दुबे, गणेश प्रसाद पांडे, प्रमोद सिंह, प्रतिभा पांडे, करुणा चौरसिया, पंकज यादव, रवि, ममता सिंह, अमित मिश्रा, अमरेश यादव, राजेश सिंह, संजय गोस्वामी इत्यादि रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त सोनभद्र सुनील सिंह ने तथा आए हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन प्राचार्य नागेश पांडे द्वारा किया गया।