सोनभद्र। अपर जिला मजिस्ट्रेट योगेंद्र बहादुर सिंह ने जिले के अमन व चैन कायम रखने के लिए तीन व्यक्तियों को गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही कर छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। शाहगंज क्षेत्र के बेलाटॉड़ निवासी अखिलेश उर्फ छोटन, करमा क्षेत्र के जड़ेरूआ निवासी राहुल उर्फ पिंटू और ओबरा क्षेत्र के कनहरा निवासी प्रेम सिंह को जिला बदर किया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि अवांछनीय कार्य करने और गुंडा होने की जानकारी मिलने पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही जारी रहेगी।