फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः बेहतर होगी जिले की पुलिसिंग व्यवस्था, थाने के 40 फीसदी पुलिस होंगे बीट क्षेत्र में

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपदवासियों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब थानों में तैनात फोर्स में से 40 प्रतिशत पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बीट क्षेत्र में लगाई जाएगी। बीट वाली जगहों पर तैनात पुलिस कर्मी असलहे, बाइक और वायरलेस सेट लैश होंगे। इसके लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

बताते चले कि यूपी के विभिन्न जिलों में अपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के एएसपी को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त-दुुरूस्त बनाने का निर्देश दिया है। बीट इलाकों में तैनात पुलिस कर्मियों को संसाधन मुहैया कराने को कहां गया है। चोरी, लूट, हत्या समेत अन्य घटनाएं होने पर थाना प्रभारी, बीट के दारोगा, सिपाहियों की जवाबदेही भी तय होगी। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को उनके थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों में से 40 प्रतिशत कर्मियों की बीट में ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है। बीट पर तैनात पुलिस कर्मियों को बाइक, वायरलेस सेट, पिस्टल समेत अन्य शस्त्र उपलब्ध कराए जाएंगे। बीट के दारोगा और सिपाही अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीस्टर, अपराधियों के कार्य प्रणाली की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को देंगे। भूमि विवाद के अलावा अन्य मामलों के बारे में भी उच्चाधिकारियों को अवगत करा कर दूर कराएंगे। सीओ और थाना प्रभारी बीट के पुलिस कर्मियों के कार्यों की मानिटरिंग कर उनके क्षेत्र के समस्याओं का समाधान करते हुए अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि थाना इंचार्जों को बीट में पुलिस कर्मियों को तैनात कर कार्यालय को रिपोर्ट मुहैया कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें