फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी, बगैर मॉस्क के देखे जा रहे लोग

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर बिना मास्क पहने पकौड़ी बेचता दुकानदार। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक तरफ देशवासियों को संबोधित करते हुए कोरोना संक्रमण को हल्के मे न लेने और उससे बचाव के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील कर रहे है, वहीं दूसरी तरफ जिले में संक्रमण से बचाव के लिए शासन की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार की शाम करीब सात बजे राबर्ट्सगंज नगर में भीड़ भाड़ वाले स्थानों की पड़ताल की, जिसमें आम नागरिक से लेकर खास व्यक्ति तक बगैर मास्क के नजर आए। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

टीम पहले बढ़ौली चौक पर पहुंची। यहां सड़क के दोनों पटरियों पर ठेले पर चाट, पकौड़ी, मिष्ठान सहित अन्य सामग्री बेच रहे रहे दुकानदार व वहां एकत्रित लोक बगैर मास्क के नजर आए। आगे बढ़ने पर मेन मार्केट में साड़ी, इलेक्ट्रानिक्स, रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर अधिकांश व्यक्ति बगैर मास्क के देखे गए। इसमें दस साल से लेकर 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी शामिल रहे, जो मास्क नहीं पहने थे। इसके साथ ही कहीं भी दो गज की दूरी का पालन नहीं हो रहा है। जबकि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दो गज की दूूरी और मास्क को जरूरी बताया जा रहा है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके उपाध्याय ने कहा कि संक्रमण के फैलाव पर रोक के लिए दो गज की दूरी और मास्क पहनना जरूरी है। क्योंकि यदि कोई व्यक्ति कोरोना पाजिटिव है और वह खांसता, छींकता है तो दूसरे व्यक्ति में संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाता है। एक दूसरे के शरीर के संपर्क में आने से भी संक्रमण बढ़ता है। ऐसे में लोग सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए अपना काम करें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने लोगों से दो गज की दूरी का पालन और मास्क पहनने के लिए अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें