फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैसे चलेगा घर... : गुजरात कमाने गए युवक की माैत, हादसे की सूचना पर बिलख पड़े परिजन; मचा कोहराम

Sun, 29 Dec 2024 05:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : सोनभद्र का युवक गुजरात के पूना शहर में गया था। यहां एक हादसे में उसकी माैत होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक दिन बाद उसकी लाश जिले में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
माैत की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम और मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात प्रांत के पूना कमाने गए क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी एक युवक की प्लांट में काम के दौरान गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रो कर बूरा हाल है। घरवाले शव आने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


चुर्क चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरहुआ के बहुअरा गांव निवासी रामचंद्र के दो पुत्र हैं। छोटा पुत्र बबलू (32) बेल्डिंग का काम करता था। वह गुजरात प्रांत के पूना में रहकर एक प्लांट में काम करता था। शनिवार की शाम को प्लांट में काम करते समय बबलू नीचे गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना साथ मे काम कर रहे लोगो ने परिजनों की दी। इधर, घटना की जानकारी होने के बाद से घरवालों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बबलू को दो संतानें हैं। उसकी पत्नी रेखा और दोनों बच्चों का रो रो कर बूरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें