फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पत्नी के विवाद में पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। सिंगरौली जनपद के मोरवा थाना अंतर्गत ग्राम खिरवा में शनिवार की रात पति ने पत्नी के सिर पर तवे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ग्राम खिरवा निवासी 28 वर्षीय अनीता विश्वकर्मा का अपने पति रामसिया विश्वकर्मा से मायके जाने को लेकर विवाद हो गया। अनीता का भाई उसे लेने आया था। पति ने गुस्से में आकर रोटी बनाने वाले तवे से पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके से पति फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे मोरवा निरीक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज को लेकर आए दिन अनीता को परेशान किया जाता था। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी घटना के बाद गांव में ही एक आवास में छिपा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें