फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतियों के बीच अखंड भारत में निर्माण में लगे रहे सरदार पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर अपना दल एस की ओर से बुुधवार को जंग बहादुर सिंह इंटर कालेज में शाहगंज में जनसभा की गई। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह की ओर से देश के सभी थानों में सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने का निर्देश देने का स्वागत किया। कहा कि सरदार पटेल एक ऐसी शख्सियत थे जो चुनौतियों के बीच अखण्ड भारत के निर्माण में लगे रहे। खेड़ा, बाड़ डोली सत्याग्रह के माध्यम से उन्होंने किसानों की लड़ाई अंग्रेजों से लड़ी।
विज्ञापन

जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने कहा कि उन्होंने सरदार पटेल का दिल्ली में राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग लोकसभा में उठाया है। जब तक स्मारक बन नही जाता तब तक आवाज उठाती रहूंगी। धारा 370 समाप्त किया जा चुका है। सरकार के इस निर्णय को देश की सवा करोड़ जनता ने भरपूर समर्थन दिया। सरदार पटेल की तुलना जर्मनी के विस्मार्क से की जाती है। हम उसे सही नही मानते क्यों कि सरदार ने जब 565 रियासतों को भारत में जोड़ा तो कोई खूनी संघर्ष नही हूआ। गृह मंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने देश भर के पुलिस थानों में सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने का निर्देश दिया है। सांसद पकोड़ी लाल कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, पूर्वविधायक राजेंद्र पटेल, ब्लाक प्रमुख अशोक पटेल ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर भोला सिंह, डॉ. भारत सिंह पटेल, सुरेंद्र पटेल, प्रमोद प्रधान, मीनू चौबे, आनंद पटेल, रामनारायण पटेल, संतोष पटेल, बद्री पटेल, आकाश बली, श्री प्रकाश पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनरायन पटेल और संचालन राजेश पटेल ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें