फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती इलाकों में घुसने की फिराक में नक्सली !

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले से सटे बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के नक्सली सीमावर्ती इलाकों में घुसने की फिराक में जुट गए है। इसका खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। एसपी ने नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी है। सीमावर्ती इलाकों के थानों, चौकियों, सीआरपीएफ चेकपोस्टों को अलर्ट कर दिया है। फोर्स रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो 28 सितंबर को पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समन्वय गोष्टी में पड़ोसी राज्यों के नक्सलियों के गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान एसपी को खुफिया एजेंसियों ने अवगत कराया कि जिले के सीमावर्ती राज्यों में नक्सली संगठन सीपीआई द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्थापना दिवस मनाने की संभावना है। इसके दृष्टिगत सर्तकता बरते हुए आपरेशनल कार्यवाही की आवश्यकता है। वर्तमान में बिहार-झारखंड पुलिस द्वारा नक्सलियों की सम्पत्ति जब्त करने की पहल की जा रही है। वहां की पुलिस से बचने व छिपने के लिए नक्सली सीमावर्ती इलाकों में शरण लेकर कोई अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत सर्तकर्ता बरतने की जरूरत है। एसपी ने नक्सलियों के बारे में इनपुट मिलने के बाद सीमावर्ती इलाकों में फोर्स को सघन कांबिंग करते हुए संदिग्धों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। पूर्व में जिन इलाकों में नक्सलियों का आना-जाना रहा है उन जगहों पर पैनी नजर रख रही है। साथ ही पुलिस ने नक्सल/दुरूह क्षेत्रों के मुखबिरों को अलर्ट करते हुए नक्सलियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें